20 Apr 2024, 03:13:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री निवास के आसपास सख्त सुरक्षा व्यवस्था, दिग्विजय सक्रिय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2022 11:35AM | Updated Date: Jan 21 2022 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आज दिन में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष पहुंचकर धरना देने की घोषणा के बीच मुख्यमंत्री निवास और सिंह के निवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गयी है। मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात कर सिंह और उनके समर्थकों को मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने से रोका गया। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ निर्धारित समय लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने का प्रयास करते दिखे।
 
सिंह का निवास मुख्यमंत्री निवास से तकरीबन एक किलोमीटर दूर श्यामला हिल्स क्षेत्र में स्थित है। इस मार्ग पर आज सुबह से पुलिस प्रशासन ने सख्त घेराबंदी की है। श्री सिंह ने कल कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वे आज मिलना चाहते हैं, ताकि टेम और सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों के संबंध में चर्चा हो सके। श्री सिंह का दावा है कि चौहान के कार्यालय की ओर से उनकी और मुख्यमंत्री की मुलाकात के लिए 21 जनवरी को सवा 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन एक दिन पहले अचानक मुलाकात के लिए मना कर दिया गया।
इस बीच बताया गया है कि चौहान आज दिन में देवास जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »