29 Mar 2024, 05:01:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिग्विजय का नरोत्तम पर हमला- पहले बतौर बस कंडेक्टर लोगों से 20 रुपए वसूलता था अब कलेक्टर-SP...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2021 3:57PM | Updated Date: Nov 25 2021 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। MP की राजधानी भोपाल BJP विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने के बयान पर बुधवार को पूर्व CM दिग्विजय सिंह कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाकर उनके (शर्मा) घर के पास प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी रामधुन गाने पर कहीं दग्विजिय सिंह के खिलाफ फतवा ना जारी कर दें। इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने इसका पलटवार करते हुए उन्होंने हमला किया। उन्होंने कहा कि ”नरोत्तम मिश्रा डबरा में बस स्टैंड पर कंडक्टरों से 20 रुपए वसूल करते थे। फिलहाल अब वह कलेक्टर और SP से वसूली कर रहे हैं। मैं उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। उन्हें डबरा में बस स्टैंड पर काम करना चाहिए।

इस मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी 20 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन के बारे में की थी जिसे कलखेड़ा गांव के एक सरपंच ने बेच दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय इस सरपंच को बचा रहे हैं। फिलहाल दिग्विजय के ट्वीट के बाद शर्मा ने अपने घर को पूरी तरह से राम के रंग में रंग दिया और वहां बीते मंगलवार से ही रामधुन बजने लगी और रामचरित मानस गाए जाने लगा। दिग्विजय एवं अन्य प्रदर्शनकारियों के लिए हलवा और पूड़ी के साथ उनके स्वागत की पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था की गई। हालांकि दिग्विजय के अपने घर पर नहीं पहुंचने पर शर्मा ने कहा कि ”मैं भगवान राम के भक्तों का स्वागत करूंगा। वह रामधुन में कैसे आ सकते है? जिन्दगी भर उन्होंने राम का विरोध किया है। उन पर राम की कृपा नहीं। उन्हें भगवान भी अपने चरणों में नहीं आने देता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »