20 Apr 2024, 18:59:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के नेता असत्य आरोप लगाकर मांग रहें हैं जनता से वोट: नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2021 7:13PM | Updated Date: Oct 26 2021 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राज्य की भाजपा सरकार पर असत्य आरोप लगाकर जनता से वोट मांग रहे हैं। मिश्रा ने जिले के रैगांव विधानसभा के करही और रानेही में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहीं भी जाते हैं तो अपनी 15 माह की उपलब्धि नहीं बताते हैं, हम से 15 साल का हिसाब जरूर मांगते हैं। हमारे 15 सालों का हिसाब बताने के लिए यही पर्याप्त है कि हम लगातार 15 सालों से सरकार में हैं। जनता जनार्दन से बड़ा कुछ नहीं होता और जनता हम पर मुहर लगा रही है। यही हमारा हिसाब है, कमलनाथ का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »