25 Apr 2024, 17:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सावधानी जरुरी: कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 1:06PM | Updated Date: Jun 24 2021 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिछले माह दो मरीज इससे पीडित मिले, लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है। हालांकि सावधानी बरतना जरूरी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि उज्जैन में वर्तमान में डेल्टा प्लस वेरिएंट का कोई खतरा नहीं है, किंतु फिर भी सावधानी रखना आवश्यक है। सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना आदि का पालन करना होगा।
 
उज्जैन  में 23 मई को एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला की कोरोना से मृत्यु हो गई हो गई थी। इस महिला की कोविड की जांच इंदौर की एसआरएल लैब में करवाई गई थी, जिसमे वह कोरोना पॉजिटिव आई थीं। इस महिला एवं अन्य 14 मरीजों का सेंपल लेकर जीनोम रिपोर्ट के लिए भोपाल लैब में भेजा गया था। इन 15 सैंपल में से दो मरीज डेल्टा प्लस वेरिएंट से पीड़ति पाए गए थे। दोनों मरीजों के संपर्क में आए 21 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई। सभी की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई, किंतु कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस पीड़ित नहीं पाया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »