29 Mar 2024, 19:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना के 96 नये मामले, 2 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 1:22PM | Updated Date: Jun 12 2021 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 96 नये मामले आने के अलावा 2 मृत्यु दर्ज की गयी है। आधिकारिक जानकारी अनुसार कल 10064 सैम्पल जांचे गये थे। जांचे सैम्पलों में संक्रमण दर .95 फीसद रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस सैत्या के अनुसार कल दो रोगियों की मृत्यु दर्ज किये जाने के बाद जिले में अब तक कुल 1368 संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इंदौर जिले में अब तक कुल 15,86,572 सैम्पल जांचे जा चुके हैं, जिनमें 1,52,437 सैम्पल संक्रमित पाये गये हैं। कल 201 रोगियों को डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 1,50,327 नागरिकों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉ सैत्या के अनुसार वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 742 है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »