25 Apr 2024, 13:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल जिला प्रशासन ने मरीजों को 18 लाख रुपए वापस कराए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 10:42AM | Updated Date: May 6 2021 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल जिला प्रशासन ने कोरोना के इलाज के दौरान निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों के बीच विभिन्न अस्पतालों से संबंधित मरीजों और उनके परिजनों को 18 लाख रुपए की राशि वापस करायी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर प्रशासनिक दलों ने संबंधित अस्पताल पहुंचकर दस से अधिक मरीजों की लगभग 18 लाख रुपयों की धनराशि वापस दिलायी।
 
इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधनों को चेतावनी दी गयी है कि वे मरीजों से निर्धारित दर से अधिक धनराशि नहीं वसूलें। सूत्रों के अनुसार यहां के गौतम नगर स्थित सिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा एक मरीज के आईसीयू में भर्ती होने पर 12 लाख रुपए की राशि मांगी जा रही थी। प्रशासन ने मामले की पड़ताल के बाद बिल आधा कराते हुए छह लाख रुपए कराया। इसी तरह कुछ अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों की शिकायत पर लगभग 12 लाख रुपयों की राशि कम करायी गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »