29 Mar 2024, 02:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अज्ञात लोगों ने एक किसान की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 6:06PM | Updated Date: Apr 18 2021 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में एक किसान की अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ग्राम शेखपुर के निवासी राजकिशोर त्यागी (40) कल रात अपने खेत में पानी देने के बाद वहाँ बने कमरे के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान रात में अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज जाँच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »