25 Apr 2024, 10:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सागर-जबलपुर मार्ग पर मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, कई मजदूर घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 3:37PM | Updated Date: Apr 8 2021 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में सागर-जबलपुर मार्ग पर चनाटौरिया टोल प्लाजा के पास मजदूरों से भरा ट्रक पलट जाने से लगभग 40 मजदूर घायल हो गए हैं। जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सागर- जबलपुर मार्ग पर चनाटौरिया टोल के पास कल मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट जाने से लगभग 40 मजदूर घायल हो गए। मजदूर परिवार सहित ट्रक द्वारा अशोकनगर जिले के मुंगावली से अपने घर शहडोल की ओर जा रहे थे। घायल मजदूरों को देर रात जिला चिकित्सालय  में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अधिकांश मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »