29 Mar 2024, 16:59:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेटियों से शादी करके धर्म परिवर्तन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2021 1:23PM | Updated Date: Mar 9 2021 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों को लोभ देकर उन पर दबाव बनाकर शादी करके धर्म परिवर्तन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘बेटियों को लोभ देकर, उन पर दबाव बनाकर, उन्हें भयाक्रांत कर शादी करके धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को चेतावनी देता हूँ, अब मध्यप्रदेश की धरती पर उन्हें चैन से नहीं जीने दिया जाएगा। बेटियों के जीवन को तबाह करने की नीयत रखने वालों को ही तबाह कर दिया जायेगा।’  चौहान ने ट्वीट के जरिय लिखा ‘आईडब्लुडी 2021 पर धर्म स्वातंर्त्य विधेयक पारित होने पर सभी को बधाई। बेटियों को बहला-फुसलाकर उनकी जिंदगी नरक बना दी जाती थी, उसे रोकने के लिए हमें प्रभावी कानूनी हथियार मिला है। ऐसे लोग, जो शादी कर धर्मांतरण का कुकर्म करते हैं, उनके लिए कड़ी सजा का प्रावधान इस एक्ट में किया गया है।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »