29 Mar 2024, 14:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा की ताकत है बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता : विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 12:24AM | Updated Date: Mar 7 2021 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि भाजपा एक विचार के आधार पर कार्य करने वाला दल है। इस दल का विचार देश को सशक्त बनाने के लिये अपनी स्थापना से लेकर आज तक कार्य कर रहा है। शर्मा यहां बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बूथ प्रभारियों, वार्ड प्रभारियों, मण्डल अध्यक्षों और मण्डल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि देश समक्ष हाथों में है तो इसका कारण सिर्फ हमारा बूथ का कार्यकर्ता है। 

इसलिये भाजपा और देश की ताकत बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकारी की जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम करते हुये अपने बूथ को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उस घर के व्यक्ति को नहीं मिल रहा होगा। हमें अपने बूथ को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के संकल्प के साथ काम करना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »