19 Apr 2024, 06:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सभी जरूरतमंदों को पक्के मकान एवं गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराएंगे : नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 12:15AM | Updated Date: Mar 7 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी जरुरतमंदों को दो वर्ष में पक्के मकान एवं गैस सिलेंडर उपलध्य करायेंगे। डॉ. मिश्रा आज यहां जिले के बड़ौनी में बीड़ी श्रमिक सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में सभी गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान एवं उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जायेंगे। 

उन्होंने शासन की जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित जन-समुदाय को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गाँव, गरीब, किसान और महिलाओं का सिर्फ सम्मान ही नहीं उत्थान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये। प्रदेश में नगर निकायों, पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर विभिन्न वर्गो की महिलाओं को घर से बाहर निकलकर सेवा करने का अवसर प्रदाय किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया गया हैं।

उन्होंने कहा कि आज दतिया एवं बड़ौनी हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। बड़ौनी की पेयजल समस्या का जहाँ निदान हुआ है वहीं बड़ौनी में तहसीलदार, उप पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थापित कर पदस्थापना की गई हैं। भव्य एवं आकर्षक स्टेड़ियम का निर्माण किया गया है। खिलाड़ियों को खेल की सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ौनी में तहसील भवन बनना शुरू हो गया है, जो शीघ्र ही पूर्ण होगा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बड़ौनी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवदेनशीलता के साथ सुनें और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »