24 Apr 2024, 12:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 1:51PM | Updated Date: Mar 6 2021 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आज सुबह जबलपुर पहुंचे, जहां डुमना विमानतल पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी की। राष्ट्रपति आज यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद सुबह 09 40 बजे विशेष विमान से जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचे, जहां राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।
 
राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पश्चात वह मानस भवन के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां मप्र राज्य न्यायिक अकादमी के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस सर्किट हाउस पहुॅचेंगे तथा शाम 6 30 बजे महाआरती में शामिल होने नर्मदा नदी ग्वारीघाट जाएंगे, जहां वह संध्या पूजन अर्चना और मां नर्मदा की आरती में शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 07 15 बजे ग्वारीघाट से सीधे उच्च न्यायालय के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज में शामिल होंगे। इसके उपरांत सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम जबलपुर में करेंगे तथा कल रविवार 7 मार्च की सुबह 10 बजे दमोह के लिये प्रस्थान करेंगे। वहां से वापस लौटकर दोपहर 01 50 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना जाएंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »