20 Apr 2024, 16:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार उद्योगपतियों की हर संभव सहायता करेगी : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 12:20AM | Updated Date: Mar 2 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में पहल करने पर राज्य सरकार उद्योगपतियों की हरसंभव सहायता करेगी। चौहान ने मंत्रालय में आज उद्योगपतियों से भेंट के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण, टेक्सटाईल, सौर ऊर्जा और अधोसंरचना निर्माण में पर्याप्त संभावनाएँ हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा।

मुख्यमंत्री से भेंट में सागर ग्रुप के चेयरमेन सुधीर कुमार अग्रवाल ने रायसेन जिले के ग्राम तामोट में 600 करोड़ रूपये की लागत से टेक्सटाईल और खाद्य प्र-संस्करण इकाइयाँ स्थापित करने संबंधी योजना पर चर्चा की। इन इकाइयों से 2 हजार 500 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित होगा। गोल्डी सोलर प्राइवेट लिमिटेड के कैप्टन ईश्वर ढोलकिया ने प्रदेश में सोलर पावर प्लांट लगाने संबंधी प्रस्ताव रखा। उनकी सौर ऊर्जा उत्पादन में लगने वाली सोलर पैनल के लिये सोलर सेल उत्पादन की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आत्म-निर्भर भारत के निर्माण में निरंतर सक्रिय हैं। यह पहल इसमें सहायक होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »