26 Apr 2024, 04:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश की प्रगति का नया इतिहास बनाएंगे : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2021 12:20AM | Updated Date: Feb 27 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की प्रगति का नया इतिहास बनाएंगे। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य एक जुनून और जज्बा है। हमें अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। चौहान आज यहां मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री इस अवसर पर मंत्रियों से आग्रह किया कि वे पूर्व में निर्धारित किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रति सोमवार को अपने विभाग के क्रियाकलापों की समीक्षा करें। सोमवार और मंगलवार को राजधानी में रहकर यह कार्य किया जाए। इसके साथ ही केरवा बांध पर हुई बैठक में निर्धारित किए गए मंत्री समूह भी विषय वार बैठकों का आयोजन करें। सभी विभाग पूरी दक्षता से कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने मंत्रि परिषद के सदस्यों को बताया कि आज प्रदेश में सौ नई दीनदयाल रसोई प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की 340 करोड़ की राशि उनके खातों में जमा की गई है। चौहान ने कहा कि टीम भावना से किए गए कार्य के बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। हम प्रदेश के विकास के संकल्प को पूर्ण करें। मुख्यमंत्री को सभी मंत्रियों ने आज विधानसभा में दिए गए प्रभावी उद्बोधन के लिए भी बधाई दी। इसके साथ ही प्रदेश के नागरिकों के कल्याण की दिशा में आज रसोई योजना और छात्रवृत्ति की राशि के अंतरण के दो कार्यक्रम संपन्न होने के लिए भी मुख्यमंत्री को मेजे थपथपाकर बधाई दी गयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »