29 Mar 2024, 12:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बालिकाओं और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही- नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 12:01AM | Updated Date: Jan 25 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। मध्यप्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि महिलाओं बालिकाओं पर अत्याचार करने वालों और कानून को अपने हाथ में लेने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

डॉ. मिश्र ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा आज यहाँ वृन्दावन धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाआं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेको कदम उठाये हैं। महिलाओं पर अत्याचार होने के संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

उन्होंने कहा कि समाज के अंदर ऐसे व्यक्ति जो महिलाओं के प्रति गलत सोच रखते हैं। उसमें बदलाव लाना है, इससे  महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां संस्कृति का उत्थान होता है। हमारे देश की संस्कृति में भी महिलाओं को उच्च स्थान दिया गया है। हमारे देश में धरती को माँ के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार आया है। प्रदेश से डाकूओं के गिरोहों को समाप्त किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »