29 Mar 2024, 04:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यौन शोषण के आरोप में कथित ज्योतिषविद गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2021 6:30PM | Updated Date: Jan 23 2021 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने ब्लैकमेल कर, यौन शोषण करने के आरोप में एक कथित ज्योतिषविद को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने आज बताया एक महिला की शिकायत पर घनश्याम शर्मा नामक आरोपी को आष्टा से गिरफ्तार किया है। घनश्याम पर सामने आई एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने अश्लील फोटो, वीडियो तैयार कर उसका छह माह से ज्यादा समय तक दैहिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि स्वयं को ज्योतिषविद बताने वाले शर्मा से उसका संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था।

ज्योतिष परामर्श के लिए दोनों के बीच मुलाकात हुई। यहां आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण किया और अश्लील फोटो, वीडियो तैयार किये। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ इसी तरह के कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »