29 Mar 2024, 12:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सवा दो करोड़ की ठगी में दिल्ली के कारोबारी समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:35AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पीड़ित के रिश्तेदार मौसा, मौसी और मौसेरे भाई के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया संजय कोडवानी निवासी पलासिया की शिकायत पर उनके मौसा रोशन लालवानी, मौसी सरिता और बेटे सौरभ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया हैं। संजय ने तीनों पर आरोप लगाया है कि 2012 में साझेदारी में करोबार करने के उद्देश्य दोनों के पक्षों में रजामंदी बनी थी।
 
यहां के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक रियल स्टेट प्रोजेक्ट शुरू करने के एवज में उनसे और उन्ही के 30 से ज्यादा दोस्तों से आरोपी आरोपियों ने सवा दो करोड़ रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए। अंतत: संजय के नाम एक भूमि का विक्रय अनुबंध कर दिया। अनुबंधित भूमि शासकीय पाए जाने पर संजय ने तीनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »