24 Apr 2024, 04:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम मंदिर के लिए विष्णुदत्त शर्मा और उनकी पत्नी ने दिया एक माह का वेतन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:14AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु शर्मा एवं उनकी पत्नी मती स्तुति शर्मा ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या में  राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना एक माह का वेतन दिया हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने  राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत अपना एक माह के वेतन एक लाख रुपये और उनकी पत्नी मती स्तुति शर्मा ने एक माह के वेतन 61 हजार रुपये का चेक आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं निधि समर्पण अभियान के सह प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया को सौंपा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री एवं अभियान के प्रांत प्रमुख बृजेश चौहान, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव एवं विभाग मंत्री राजेश साहू और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »