28 Mar 2024, 22:10:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यह उपचुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव: मुख्यमंत्री शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 12:19AM | Updated Date: Oct 31 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए आज कहा कि उनकीं सरकारें जब-जब प्रदेश में बनी विकास के कोई कार्य नहीं हुए, इसलिए यह उपचुनाव कोई साधारण नहीं है, यह प्रदेश बचाने और जनता के हितों की रक्षा का चुनाव है। चौहान जिले के दिमनी विधानसभा के सिंहोनिया और मुरैना में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की वर्ष 2003 के पहले बनी सरकार और अब की 15 महीने की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं किए गए, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शुरू की गयी योजनाओं को बंद करने प्रदेश का विकास ठप कर दिया था।
 
चौहान ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में खाली खलाना बताकर विकास कार्यों के लिए पैसों का ही रोना रहा। लेकिन वे कहते हैं कि प्रदेश के विकास के लिए खजाना कभी खाली नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए ही आई है। लेकिन कांग्रेस अपने एजेंडों के लिए सरकार में आई थी। प्रदेश की जनता के साथ छल-कपट, धोखा, गद्दारी करके इन्होंने सरकार तो बना ली थी, लेकिन वादे पूरे नहीं किए और उनके इन्हीं कृत्यों के चलते उनकी सरकार गिर गयी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र जग-जाहिर हो चुका है।
 
कांग्रेस का चरित्र हमेशा से प्रदेश विरोधी, विकास विरोधी ही रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 15 माह तक कांग्रेस की सरकार रही तो हर जगह एक ही बात होती थी कि इससे अच्छी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। विकास के कार्य हो रहे थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने एक भी विकास कार्य नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा इस बार जो चुनाव हो रहे हैं वे कोई आम चुनाव नहीं है, ये चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहे हैं। इन चुनावों में जात-पांत भूलकर सिर्फ विकास को वोट देना है, क्योंकि भाजपा की सरकार आएगी तो विकास निश्चित है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में विकास का कोई कॉलम ही नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश, देश की जनता और देश का विकास ही सब कुछ है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस धारा 370 के कारण पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया, भारत को अस्थिर करने का प्रयास किया, कांग्रेस नेता उस धारा 370 की बहाली की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए सरहद पर तैनात चंबल मुरैना के जवान शहीद होते हैं, सीने पर गोलियां खाते हैं। धारा 370 की बहाली की बात करके कांग्रेस के लोग जवानों की शहादत का अपमान कर रहे हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर उतरने की चुनौती दी, तो उन्होंने कांग्रेस सरकार को सड़क पर ला दिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और चौहान के नेतृत्व में यह सरकार प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब हमें तीव्र गति से प्रदेश में विकास की धारा बहाना है।
 
वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये सिर्फ उपचुनाव नहीं है, ये ग्वालियर चंबल की माटी के मान-सम्मान का चुनाव है। ये किसी जात-पांत या धर्म का चुनाव नहीं है, इस क्षेत्र के विकास और स्वाभिमान का चुनाव है। सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में ओले गिरे, अतिवृष्टि हुई, बाढ़ आई, लेकिन कांग्रेस के नेता कभी लोगों का हाल पूछने नहीं आए। उन्होंने कहा कि भाजपा की ये सरकार जनकल्याण करने वाली, किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने आपका साथ दिया, आपका विकास किया, इस चंबल की माटी की सौगंध लेकर तीन तारीख को उस सरकार को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »