28 Mar 2024, 16:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायकों की खरीद फरोख्त जनमत का अपमान - दिग्विजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:15AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विपक्षी विधायकों की खरीद फरोख्त करना सिर्फ लोकतंत्र की हत्या ही नहीं, बल्कि जनमत का अपमान भी है। सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि अब जनता ही भाजपा को सबक सिखा सकती है।
 
उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा का आज दामन थामने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक राहुल सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अंगद के पांव से कांग्रेस में अपने स्थायित्व की तुलना करने वाले राहुल सिंह ने करोड़ों का सौदा कर इंसानियत और अपने परिवार की इज्जत कौड़यिों के मोल बेच दी। सिंह ने आगे कहा कि 'मामा' के झोले की काली कमायी में एक और विधायक बिका है। लगता है अब भाजपा में असली भाजपाइयों से अधिक बिके हुए गद्दार कांग्रेसी भर दिए जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »