20 Apr 2024, 01:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा को संभावित करारी हार का अंदेशा हो चुका है : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 3:31PM | Updated Date: Oct 25 2020 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक राहुल सिंह के आज त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर ही हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा को पता है कि 10 नवंबर को मतगणना के बाद क्या परिणाम आने वाले हैं। अपनी संभावित करारी हार का उन्हें अंदेशा है।
 
उनकी सत्ता की हवस, तड़प और बौखलाहट साफ दिखायी दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा को लोकतंत्र, जनादेश और नैतिकता में विश्वास नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश पर निरंतर उपचुनाव के बोझ डाले जा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से जनता से अपील की है कि वे आगे आकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करें।। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »