24 Apr 2024, 02:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:35AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर षड्यंत्र कर एक चुनी हुयी सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इस उपचुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगी।

कमलनाथ ने ंिभड जिले की मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे और मुरैना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब जनता धोखा खाने वाली नहीं है। अब तो वह भाजपा को फिर घर बैठायेगी। जनता ने उन्हें वर्ष 2018 में ही पहचान लिया था। जिसने चंबल से गद्दारी की, उसे चंबल कभी माफ नहीं करता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान में किसी विधायक-सांसद के निधन पर उपचुनाव का प्रावधान था, लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सौदेबाजी और बोली से भी उपचुनाव होंगे। भाजपा ने सौदेबाजी और बोली से सरकार बना कर प्रदेश को देश भर में कलंकित किया। भाजपा का तो लक्ष्य है कि पंचायत के भी चुनाव ना हो, बोली लगाकर सरपंच चुन लिया जाए।

कमलनाथ ने कहा कि यह उपचुनाव नहीं है, यह तो मध्यप्रदेश के किसानों, युवाओं के भविष्य का चुनाव है। यह थोपा गया उपचुनाव है। चुनाव प्रजातंत्र का उत्सव होता है, लेकिन यह कैसा उत्सव। यह तो सौदेबाजी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि 15 माह में हमें काम करने के लिए सिर्फ साढ़े 11 माह ही मिले, लेकिन इसमें भी हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया और प्रदेश का विकास किया।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में चुनौती थी, कृषि क्षेत्र में भी चुनौती थी, किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा था, उनको उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा था। हमने प्रदेश की इसी तस्वीर को बदलने को लेकर काम किया, हमने कृषि क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की, हमने किसानों का कर्ज माफ किया। मेहगाँव की सभा में मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह, विनोद डागा, मिर्ची बाबा, देवाशीष जरारिया, राजवीर सिंह बघेल, सुरेश राजपूत अजीत सिंह, राम बघेल, रेखा भदौरिया आदि थे। मुरैना की सभा में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई, रामनिवास रावत, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी आदि मंच पर उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »