25 Apr 2024, 04:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM शिवराज ने कहा- कांग्रेस के बहकावे पर नहीं आने वाली हमारी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस बहुत मायावी है, वह इस उपचुनाव में प्रदेश की जनता को माया से छलने का काम करेंगी, लेकिन जनता उनके किसी भ्रम और बहकावे में नहीं आने वाली है।

चौहान ने जिले के अम्बाह विधानसभा के खजूरी खड़ारा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत मायावी है, जनता को माया से छलने का काम करती है, इसलिए जनता उनके किसी भ्रम और बहकावे में नहीं आए। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया, उसे निभाया है। हम आगे भी विकास और जनता के कल्याण के कामों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं चालू की थीं, उन्हें कांग्रेस सत्ता में आते बंद करवाकर गरीब जनता को लाभ से वंचित कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पुन: प्रदेश में बनने के बाद हमने सारी योजनाएँ पुन: चालू की है। उन्होंने प्रदेश के किसानों से कहा कि उनकी धान और बाजरे की फसल का एक-एक दाना राज्य की सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी। किसानों का कल्याण ही हमारे जीवन का प्रमुख ध्येय है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »