28 Mar 2024, 17:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में एक दिन में जांचे गये 5477 सैम्पल, मिले 271 नए मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 1:25PM | Updated Date: Oct 24 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में' कोविड  19'के अब तक के एक दिन में सर्वाधिक जाँचे 5477 सैम्पलों में 271 नये संक्रमित  सामने आये हैं,जिसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33054 जा पहुंची है। उधर 28901 रोगी कोरोना मुक्त हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य  बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल तीन लाख इकत्तर हजार सात सौ छियावनवे (371796) सैम्पल जाँचे गये हैं, इनमें कल जाँचे गये 5477 सैम्पल भी शामिल हैं, जो अब तक एक  दिन में जंचने वाले सर्वाधिक सैम्पल हैं।
 
सीएमएचओ ने बताया कि कल जाँचे सैम्पलों  में 271 संक्रमित मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33054 जा पहुंची है। जबकि  कल 6 रोगियों की मौत भी दर्ज की गयी है जिसके बाद कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या  बढ़कर 674 जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 28901 रोगी कोरोना मुक्त हो डिस्चार्ज  हो चुके हैं जिसके बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगी) की संख्या 3479 है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »