25 Apr 2024, 18:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी मेहनत प्राप्त करेंगे विजय : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 12:30AM | Updated Date: Oct 21 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज यहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में पूरी लगन और मेहनत से जुट जाने का आव्‍हान करते हुए कहा कि उन्हें आपेक्षा है कि हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर इस चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे।

तोमर ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा में युवा मोर्चा के सम्मेलन को कृष्णायन वाटिका में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है और युवा मोर्चा विश्व का सबसे मजबूत और सबसे सशक्त संगठन है और आप सब युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस संगठन में जीवन्त प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से आपके 12 दिन संगठन के लिए मांग रहा हैं, आप भाजपा के लिए लग जाएं, घर-घर द्वार-द्वार सांकल बजाएं और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता पद के लिए कार्य नहीं करता। भाजपा में वह इसलिए कार्य करता है, उसके जेहन में राष्ट्रवाद है, वह देश को परमवैभव की ओर ले जाने का विचार करता है, भारतीय जनता युवा मोर्चा सामान्य संगठन नहीं है, वह आने वाली कल भाजपा है, आज देश में जितने भी बड़े भाजपा के नेता हैं, वह किसी समय युवा मोर्चा के वार्ड कार्यकर्ता थे, हमारा देश युवाओं का देश है और युवा किसी भी देश की ताकत होता है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हर कार्यक्रम के केन्द्र में युवा होता है। इसलिए इस उपचुनाव में हमारी जिम्मेदारी अधिक हो जाती है।

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को जिताना युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से विजय प्राप्त करेंगे। यह महत्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता सार्थक कर पाये इसकी योजना बने, आप परिश्रम करें, अपने-अपने वार्ड में प्रतिदिन भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में संपर्क करें और मतदान के दिन प्रात: 10 बजे तक अपना समर्थक मतदाता अपना मत मतदान केंद्र में डाल दें, यह सबसे आवश्यक है।

इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, सांसद विवेक शेजवलकर, सीधी सांसद रीति पाठक, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल, जयप्रकाश राजौरिया, राकेश जादौन, अशोक पठसारिया, जयसिंह कुशवाह, विनय जैन, विवेक चौहान, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, विजय सक्सेना, सुमन शर्मा, कल्पेश ठाकुर मंच पर उपस्थित थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »