29 Mar 2024, 12:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा की सरकार में माफिया और मिलावटखोरों को मिल रहा संरक्षण : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 12:08AM | Updated Date: Oct 21 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धार। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर माफियाओं और मिलावटखोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि हमने अपनी सरकार में अभियान चलाकर इनका सफाया करने का काम किया, लेकिन भाजपा के सरकार आते ही यह फिर सक्रिय हो गए हैं। 

कमलनाथ ने जिले के बदनावर विधानसभा के नागझिरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही हमने माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया और इनका सफाया करने का काम किया, लेकिन भाजपा के एक बार फिर सत्ता में आते ही प्रदेश में माफिया और मिलवाटखोर एक बार भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है, हम दिल जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं, समाज को जोड़ते हैं। डॉ बीआर अंबेडकर ने ऐसे देश का संविधान बनाना था, जहाँ विभिन्न भाषाएं, विभिन्न त्यौहार, विभिन्न जातियां थी, विभिन्न बोलियाँ थी। उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि हमारे देश में इस तरह की बिकाऊ राजनीति आएगी कि सौदेबाजी हो जाएगी, लोग बिक जायेंगे और उपचुनाव कराना पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को आगे आकर प्रजातंत्र व संविधान की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि हमने मफयिाओं और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया, किसानों का कर्ज माफ किया, गौशाला बनवायी, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी, किसानों को आधी दर में बिजली दी, पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया, कौन सी गलती की। सभा को बदनावर के कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री हनी बघेल, विधायक पाचीलाल मीणा, डॉ हीरालाल अलावा, प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम आदि ने भी संबोधित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »