20 Apr 2024, 08:47:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज बोले- चुनावी सभाओं में जारी रहे कमलनाथ पर हमले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 20 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की महिला मंत्री इमरतीदेवी पर अपमानजनक टिप्पणी के दूसरे दिन आज विभिन्न चुनावी सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमले जारी रखे और कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री को इस बात का कोई अफसोस भी नहीं है।
 
चौहान ने सुबह भोपाल में दो घंटे के मौन उपवास के बाद आगर विधानसभा क्षेत्र के तनोड़िया, बदनावर के कानवन और सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कांकरिया में चुनासी सभाओं को संबोधित किया। चौहान ने कहा कि नवरात्रि में जब हम सभी माताओं और बहनों की देवी शक्ति के रूप में आराधना करते हैं, कमलनाथ महिला मंत्री का अपमान कर रहे हैं और उन्हें इस बात का कोई पश्चाताप भी नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »