19 Apr 2024, 23:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस गरीब किसानों को धोखा दिया : विष्णुदत्त शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:49AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गरीब किसानों को धोखा दिया है।

शर्मा गुना जिले की बमौरी विधानसभा में आयोजित चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार ने प्रदेश के गरीब किसानों को धोखा दिया है तो माताओं-बहनों और बेटियों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हमेशा पैसों का रोना रोया है। उनके कारण संपूर्ण मध्यप्रदेश एवं प्रदेश की जनता, किसान प्रभावित हुए हैं। 

उन्होंने गरीबों के कल्याण की योजनाओं को ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए प्रदेश को 2 लाख 45 हजार घर दिए। इसमें 25 प्रतिशत पैसा प्रदेश को मैचिंग ग्रांट मिलानी पड़ती है, लेकिन कमलनाथ सरकार ने पैसा नहीं दिया। इसके कारण गरीबों से उनका आशियाना छिन गया।

शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा था तब कमलनाथ आईफा अवार्ड की तैयारियों में लगे हुए थे। कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने कोई चिंता नहीं की। इनकी बैठकें भी आईफा अवार्ड को लेकर होती रहीं। इस अवसर पर सांसद केपी यादव, विधायक गोपीलाल जाटव, सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक ममता मीणा, सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »