28 Mar 2024, 14:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरैना में फ्लाई ओवर मिलने से विकास का अध्याय जुड़ा: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 12:16AM | Updated Date: Sep 29 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मुरैना के विकास में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। चौहान ने आज फ्लाई ओवर के लोकार्पण अवसर पर भोपाल से बेव कासिंटग के माध्यम से लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुरैना बैरियर चौराहे पर 108 करोड़ रूपये की लागत से बने फ्लाई ओवर के लोकार्पण से मुरैना के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि मुरैना के विकास में कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
 
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी और कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने 108 करोड़ रूपये की सौगात देकर मुरैना में फ्लाई ओवर का निर्माण कराकर मुरैना के विकास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि 108 करोड़ रूपये की यह सौगात से मुरैनावासियों को बहुत सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुरैना के बेरियर चौराहा पर बने फ्लाई ओवर से जाम की स्थिति से मुक्ति मिल गई और फ्लाई ओवर बन जाने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो गई।
 
उन्होंने कहा कि धौलपुर, आगरा, दिल्ली जाने के लिये बेरियर चौराहे पर घंटों जाम लगा रहता था, इसमें लोगों का समय बर्बाद होता था। वही डीजल पेट्रोल खर्च होता था। अक्सर दुर्घटनायें घटित होती रहती और यह चौराहा ब्लैक स्पाट के रूप में चिन्हित हुआ था। यहां प्रदूषण भी चरम स्तर पर था। उन्होंने कहा कि मुरैना बेरियर चौराहे पर डेढ़ किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण वर्ष 2017 में स्वीकृत हुआ था, वर्ष 2018 में इसका कार्य 2018 में प्रारंभ हुआ था जो 2020 सितंबर में पूर्ण होकर आज लोकार्पण किया जा रहा है।
 
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री बी.के सिंह ने कहा कि देश में सड़कें जरूरी हैं, बेहतर विकास के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि देश में सुगम और सरल राजमार्गों का निर्माण हो। यह कार्य संपूर्ण देश में शुरू हुआ इसमें देश की दशा और दिशा बदल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जाम की स्थिति रहती थी।
 
अब मुरैना के नागरिकों को एक नई सुविधा मिलेगी, दुर्घटना भी कम होगी। फ्लाई ओवर की कुल लंबाई एप्रोच सहित 1420 मीटर है। मूल स्ट्रक्चर की लंबाई 780 मीटर है। सर्विस रोड़ की लंबाई 1420 (मार्ग के दोनों ओर एप्रोच) है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ 1.42 किलोमीटर लंबाई की ड्रेन का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर केन्द्रीय स्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »