29 Mar 2024, 18:16:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ममता दीदी का किला ढहा देंगे विजयवर्गीय: मुख्यमंत्री शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:05AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि  विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में ममता दीदी (ममता बनर्जी) का किला ढहा देंगे। चौहान यहां सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां मंच पर बैठे  विजयवर्गीय को  चौहान ने इंदौर का गौरव करार देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वे दोनों साथ में काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि  विजयवर्गीय यदि एक बार कुछ ठान ले तो वे उसे पूरा करकर ही मानते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह  विजयवर्गीय भाजपा के पक्ष में मेहनत कर रहे है, इससे उन्हें यकीन है कि  विजयवर्गीय बंगाल में ममता दीदी का किला ढहा कर ही रहेंगे। चौहान के संबोधन के पहले  विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  चौहान के नेतृत्व की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि वे ज्यादातर समय पश्चिम बंगाल में जरूर रहते हैं, लेकिन उन्हें  चौहान के लोकहितैषी कार्यो की जानकारी मिलती रहती है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »