29 Mar 2024, 16:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : उज्जैन में मिले कोरोना के 14 नए मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 2:14PM | Updated Date: Aug 14 2020 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में ‘कोविड-19’ वायरस के 14 नए मामले आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 1376 हो गयी जिसमें 1139 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 384 प्राप्त सैंपल में से 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
 
इनमें से 10 उज्जैन के और बड़नगर व खाचरोद तहसील के एक एक एवं नागदा के दो मरीज हैं। इस प्रकार जिले में अभी तक 1376 पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। इस वैश्विक महामारी से कल एक पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद जिले में अभी तक मरने वालों की संख्या 76 हो गई और 175 मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिले में अभी तक 55 हजार 494 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »