20 Apr 2024, 16:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के मामले नौ हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 12:25PM | Updated Date: Aug 12 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड19’ के 176 नये मामले आने के बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 9069 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 6076 संक्रमित रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 162560 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं जिनमें से कुल संक्रमितों की संख्या 9069 है। सीएमएचओ ने बताया कि कल एक रोगी की मौत दर्ज किये जाने के बाद वायरस से मृतकों की संख्या 337 जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि कल 75 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 6076 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5602 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छोड़ा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »