19 Apr 2024, 11:37:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज ने अस्पताल में बंधवायी राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 7:35PM | Updated Date: Aug 3 2020 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अस्पताल में ही राखी बंधवायी। चौहान ने ट्वीट कर बताया है 'बहन अर्चना ने आज अस्पताल में मुझे राखी बांधने का अनुरोध किया, वह मप्र सरकार में सहकारिता मंत्री अरंिवद भदौरिया की धर्म पत्नी हैं, जो स्वयं भी कोरोना पॉजीटिव हैं और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। मैं मेरी बहन के शीघ्र स्वस्थ होने और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में बताया है 'रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अस्पताल में मेरे वार्ड में पदस्थ कोरोना योद्धा बहन सरोज ने बड़े स्रेह से मुझे राखी बांधी।
 
ईश्वर से उनके सुखद अ‍ैर मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। मेरा यह जीवन बहनों के कल्याण और मध्यप्रदेश के उत्थान के लिए समर्पित है।' चौहान ने कहा है कि वे आज जिन बहनों से नहीं मिल सके, उन सबको भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। अगला रक्षाबंधन हम धूमधाम से मनाएंगे। चौहान 25 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें अस्पताल में दस दिन हो गए हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »