20 Apr 2024, 05:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 107 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 1:22PM | Updated Date: Aug 2 2020 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' के 107 नये मामले आने के बाद वायरस से संक्रमितों की संख्या 7555 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 5147 संक्रमित रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद उपचाररत रोगियों (एक्टिव केस) की संख्या 2093 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ पूर्णिमा गाडरिया ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल एक लाख उन्तालीस हज़ार सात सौ सैंतालीस  (139747) जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिनमें कल जांचे गये 1671 सैम्पल शामिल हैं।
 
कल जांचे गए सैम्पल में से 107 संक्रमित पाये गये हैं। नये 107 संक्रमित मामले आने के बाद संक्रमित रोगियों की संख्या 7555 तक जा पहुंची है। उधर कल तीन संक्रमित रोगियों की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 315 हो गयी है। राहत की खबर है कि कल 71 संक्रमित रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 5147 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 5439 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »