29 Mar 2024, 03:56:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, रविवार को आए 92 मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 1:33PM | Updated Date: Jul 13 2020 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 92 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 5352 तक जा पहुंची है। इनमें से 4017 संक्रमित रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि जाँचे गये 1946 सैंपलों में 92 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि 2725  सैम्पल जांच के लिये प्राप्त हुये हैं। डॉ जड़िया ने बताया कि अब तक कुल 104111 (एक लाख 4 हजार 111) जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं। 
 
जिसमें कुल संक्रमितों की संख्या 5352 है। इस महामारी के चलते जिले में अब तक 269 लोगों की जान जा चुकी है। कल चार लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं राहत की खबर है कि अब तक 4017 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जिसके बाद अस्पताल में उपचारत रोगियों की संख्या 1066 है। अब तक संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 4792 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »