19 Apr 2024, 07:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : भोपाल में कोरोना के 102 नए प्रकरण, कुल संख्या 3604 हुयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 1:03PM | Updated Date: Jul 12 2020 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल में कोरोना के 102 नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 3604 हो गयी है। हालाकि 2688 व्यक्ति स्वस्थ भी हो चुके हैं। भोपाल में एक ही दिन में अब तक सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक्टिव केस भी बढ़कर 795 हो गए हैं, जो बारह दिन पहले लगभग पांच सौ थे। इनका इलाज अस्पताल, संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर और होम आइसोलेशन में चल रहा है। भोपाल में कल रात 1345 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3502 हो गयी थी।
 
सुबह 102 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव निकली। अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 2688 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राजधानी भोपाल में पिछले दस बारह दिनों के दौरान कोरोना के केस काफी बढ़े हैं। राज्य में भोपाल के बाद इंदौर में सबसे अधिक प्रकरण सामने आए हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने पूरे शहर में 31 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है, हालाकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »