19 Apr 2024, 03:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विभाग वितरण रविवार को होगा : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2020 4:21PM | Updated Date: Jul 11 2020 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण रविवार को हो जाएगा। चौहान ने यहाँ कोरोना संबंधी मामलों की समीक्षा के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे विभाग वितरण संबंधी सवाल किया गया था। उसके जवाब में उन्होंने सिर्फ इतनी टिप्पणी की कि कल यानी रविवार को होगा।
 
चौहान का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला ग्वालियर दौरा है और वे शाम को मुरैना भी जाएंगे। चौहान ने अपने मंत्रिमंडल में दो जुलाई को 28 मंत्रियों को शामिल किया था, लेकिन उनके बीच विभागों का वितरण आज नौ दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है। इस मुद्दे को लेकर भोपाल और दिल्ली में भाजपा नेताओं के बीच लगातार चर्चाओं का दौर जारी रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »