16 Apr 2024, 10:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हुई, 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 1:46PM | Updated Date: Apr 8 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया, जबकि इस बीमारी से अब तक पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल दो रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां प्रभावितों की संख्या 13 हो गयी। इनमें से पांच की मौत हुयी है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते उज्जैन एवं जिले के नागदा में कर्फ्यू सख्ती से लागू किया गया है। अन्य स्थानों पर टोटल लॉकडाउन किया गया है। वहीं, मेडिकल की दुकाने खुली है, अन्य सभी दुकाने बंद है और आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर सामग्री भेजी जा रही है। लाकडाउन के दौरान घूमने वाले लोगो के लिये जिला प्रशासन ने खुली जेल बनाने के निर्देश दिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »