29 Mar 2024, 19:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रतलाम में 10 हजार लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 1:01AM | Updated Date: Apr 5 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अब तक भेजे गए कुल 32 सैम्पल्स में से 22 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जिले में बाहर से आये करीब दस हजार लोगों की अब तक स्क्रीनींग की जा चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले से अब तक कुल 32 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों के ब्लड सैम्पल जांच के लिए इन्दौर भेजे गए हैं। इनमें से बाइस की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। ये सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए है। जबकि शेष दस की रिपोर्ट का इंतजार है। हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में देश के अन्य प्रदेशों से आए करीब 9910 और अन्य जिलों से आए 928 व्यक्तियों की स्क्रीनींग करवाई जा चुकी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »