23 Apr 2024, 14:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में आज 8 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:58AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 8 मामले पॉजिटिव पाये जाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के शीर्षस्थ अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। अब उच्च स्तर पर सभी अधिकारियों से कोरोना को लेकर और अधिक ऐहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
 
भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डहेरिया ने बताया कि आज 34 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 26 रिपोर्ट नेगेटिव हैं। सुबह प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 5 और शाम को प्राप्त रिपोर्ट में 3 व्यक्ति  कोरोना संक्रमित पाये गए। अब भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो गयी है।
 
प्रसन्नता की बात ये है कि 17 में से दो व्यक्ति के के सक्सेना और कु  गुंजन सक्सेना इलाज के बाद पूर्णत: स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं। प्राप्त रिपोर्ट अनुसार दो महिला अधिकारी, एक पुलिस आरक्षक और आलू प्याज व्यापारी के व्यापारी के अतिरिक्त जमातियों में शामिल चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इस प्रकार अब तक भोपाल शहर में कुल 17 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव हो गये हैं। आज  कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 137 सैम्पल लिए गए हैं।     
 
व्हाटसअप हेल्प लाइन (कोविड-19) पर कुल 677 शिकायतें प्राप्त हुईं।किसी स्थान को सेनेटाइज करने संबंधी 524 शिकायतों में से 497 का निराकरण किया गया है। जिला  स्तरीय व्हाटसअप नम्बर 9301089967 एवं राज्य स्तरीय व्हाटसअप नम्बर 8989011180 पर 677 शिकायतों का, 104/181 हेल्पलाइन नम्बर पर अब तक प्राप्त शिकायतों में से 9152 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष शिकायतों पर कार्यवाही की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »