25 Apr 2024, 16:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP : बुरहानपुर में मरकज से आए 5 जमाती मिले, रखे गए विशेष निगरानी में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 6:39PM | Updated Date: Apr 1 2020 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में जिला प्रशासन ने नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आये जमातियों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर विशेष निगरानी में रखा गया है। बुरहानपुर जिले में अभी तक कोई भी चीनी वायरस कोरोना से प्रभावित नही मिला है। 
जिला महामारी विभाग प्रभारी रविंद्र सिंह राजपूत के अनुसार केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर आज तडके पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से यहां के खैराती बाजार, प्रगति नगर, नया मोहल्ला और मंडी बाजार में रह रहे इन जमातियों की पहचान कर उन्हे शासकीय जिला चिकित्यालय में बनाएं गए विशेष भवन में लाकर विशेष निगरानी में रखा गया है। 
 
उन्होंने बताया कि इन सभी के सैंपल को जॉच के लिए इंदौर भेजा गया है। जॉच प्रतिवेदन कल सुबह तक आने की संभावना है। पुलिस ने 5 जमातियों के मकानों को सील कर दिया है और एक सप्ताह में उनके संपर्क में आने वाले जानकारियॉ जुटाई जा रही है। पॉचों के परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »