29 Mar 2024, 16:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

द्रोणिका की वजह से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 8:00PM | Updated Date: Mar 30 2020 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे क्षेत्र में एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) के प्रभाव से मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हल्की वर्षा होने की आशंका है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि छत्तीसगढ़ की वार्डर से सटे क्षेत्र में बने द्रोणिका की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर एवं खंडवा जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज चमक की स्थिति सामने आने की संभावना है।
 
इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती है। द्रोणिका के प्रभाव के कारण ही पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के जबलपुर एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई है। सरवटे ने बताया कि राज्य में मौसम की गतिविधियों में विशेष बदलाव होने की संभावना कम है। फिलहाल एक दो दिन तक मौसम का रुख ऐसा ही रहने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल में आज सुबह से धूप खिली रही। इसके प्रभाव से गर्मी का असर बना रहा। यहां अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रुप से मेघमय बना रह सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »