29 Mar 2024, 01:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने ट्वीट के जरिए सरकार और मंत्रियों पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 2:29PM | Updated Date: Feb 29 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए एक विशेष खेमे के मंत्री ही क्यों अधिकारियों से इतने परेशान हैं। चौहान ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए दो खबरें भी पोस्ट की हैं। इसमें ग्वालियर में एक बैठक लेते हुए राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और शहडोल में खनिज संसाधन मंत्री प्रदीप जायसवाल से संबंधित खबरें हैं। ग्वालियर में बैठक के दौरान तोमर को कल इस बात पर नाराजगी जाहिर करनी पड़ी कि सीवर लाइन संबंधी उनके बताए कार्य नगर निगम की ओर से कई माह बीतने के बाद भी नहीं किए गए।
 
इसी तरह शहडोल में जायसवाल की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारियों और एक महिला खनिज अधिकारी के बीच तीखी बहस हुयी। इसमें पदाधिकारी आरोप लगा रहे हैं कि खनन माफिया को संरक्षण दिया जा रहा हैं। इस संबंध में प्रकाशित खबरों को पोस्ट करते हुए श्री चौहान ने लिखा है 'क्या बात है। एक विशेष खेमे के मंत्री ही क्यों अधिकारियों से इतने परेशान हैं। कहीं कोई अधिकारी एक मंत्रीजी की बात सुनने को तैयार नहीं, तो किसी मंत्रीजी को काम करवाने के लिए अधिकारी के चरणों में लोटना पड़ रहा है। क्या इन मंत्रियों के विभाग आजकल ये खुद चला रहे हैं या फिर अधिकारी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »