28 Mar 2024, 14:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आदिवासी किशोरी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार, तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:37PM | Updated Date: Feb 29 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के डाबड़ी गांव में एक आदिवासी किशोरी के साथ कथित प्रेम प्रसंग के कारण उसके ही परिजनों द्वारा मारपीट और बाल काटने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को घटित इस घटना के तीन आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
 
किशोरी अपने कुछ शुभचिंतक परिजनों के साथ गुरूवार की रात सोंडवा थाने में पहुंची और मामले की सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि घटना मंगलवार को यहां से लगभग 27 किलोमीटर दूर डाबड़ी गांव में घटित हुयी। आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से किशोरी के साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए। कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। बताया गया है कि एक युवक के साथ कथित प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले की जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »