19 Apr 2024, 08:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुराचार के मामले में लापरवाही बरतने पर सात पुलिस कर्मी निलम्बित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 9:21PM | Updated Date: Feb 27 2020 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बलरामपुर जिले में एक बालिका के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी सात पुलिस कर्मियों को निलम्बित करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की। बघेल ने कांग्रेस विधायक वृहस्पति सिंह की बलरामपुर जिले के टंगनमही गांव में एक बालिका के साथ हुए सामूंहिक दुराचार के मामले में दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह घोषणा करते हुए कहा कि निलम्बन के साथ ही इस मामले की जांच सात दिन के भीतर करवाई जायेंगी और जांच में मामले में आरोपो की पुष्टि होने पर उनकी बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जायेंगी। सिंह ने सदन को बताया कि पुलिस कर्मियों ने पीडितों के प्रति अंसवेदनशील रवैया अपनाया,और घटना की प्राथमिकी नही लिखी।वह स्वयं थाने पहुंचे लेकिन उनके साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया गया।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »