19 Apr 2024, 22:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवपुरी सरकारी अस्पताल में महिला और दो नवजात बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 11:39AM | Updated Date: Feb 27 2020 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके दो नवजात जुड़वा बच्चों की मौत हो गयी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 24 वर्षीय महिला का प्रसव ऑपरेशन से कल कराया गया था। ऑपरेशन से दो जुड़वा बच्चे हुए, जो मृत पाए गए। इसके कुछ ही देर में महिला ने भी दम तोड़ दिया। महिला का ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक मोना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि महिला शनिवार से अस्पताल में भर्ती थी।
 
उसके परिजन सामान्य प्रसव के लिए बार-बार जोर दे रहे थे, जबकि महिला कमजोर थी, इसलिए उसे ग्वालियर ले जाने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद परिजनों ने यहीं पर प्रसव के लिए कहा। उनका कहना है कि ऑपरेशन किया गया तो, दोनों बच्चे मृत पैदा हुए और बाद में प्रसूता की भी मृत्यु हो गयी। उनका कहना है कि इसमें अस्पताल कर्मचारियों की ओर से किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »