28 Mar 2024, 20:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केंद्र की आलोचना के लिए रजनी को कमल ने सराहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:52AM | Updated Date: Feb 27 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। दक्षिण भारत के चर्चित सुपरस्टार रजनीकांत की ओर से दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शनों को नियंत्रित करने में विफल रही केंद्र सरकार की आलोचना के तुरंत बाद ही उनके  मित्र एवं अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने बुधवार को उनके बयान का स्वागत किया। मक्कल निधि मैय्यम के संस्थापक कमल ने कहा,‘‘अच्छा। मित्र श्री रजनीकांत। ऐसे ही आओ ... यह जाने का रास्ता है। ये एक अच्छा रास्ता है... एक अलग रास्ता नहीं। यह राजापत्ताई दौड़ का एक रास्ता है ... स्वागत, अभिनंदन।’’ गौरतलब है, सीएए विरोध के प्रदर्शकारियों के साथ बतार्व को लेकर केंद्र सरकार के आलोचक रहे कमल ने रजनीकांत के साथ गठबंधन करने का संकेत दिया है।
 
रजनीकांत ने हालांकि अभीतक अपनी राजनीतिक प्रवेश की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक अपना खुद की पार्टी का गठन नहीं किया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नयी पार्टी का गठन चुनावों के समय ही किये जाने की संभावना है। रजनीकांत ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि एक बार जब वह अपनी पार्टी शुरू करेंगे उससे पहले वह अपने कैडरों के साथ चर्चा करेंगे और कमल के एमएनएम के साथ गठबंधन करने का भी निर्णय लेंगे। फिल्मी हलकों में अफवाहें हैं कि अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने से पहले, रजनीकांत की अंतिम फिल्म कमल के राज कमल इंटरनेशनल की ओर से निर्मित की जाएगी। अभीतक हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »