29 Mar 2024, 20:57:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शासकीय धन हड़पने के आरोप में सरपंच सहित 8 पर प्राथमिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:41AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया की कढ़ैया ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और पंचायत समन्वयक सहित आठ लोगों के खिलाफ 22 व्यक्तियों को मृत बताकर सामाजिक सुरक्षा राशि और विवाह योजना की राशि कथित रूप से हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यालय जनपद पंचायत बैरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपेन्द्र सिंह सेंगर के जाँच प्रतिवेदन के आधार थाना बैरसिया में क्रूटरचित दसतावेज तैयार कर शासकीय राशि 49 लाख 85 हजार गबन करने के मामले में कढ़ैया ग्राम पंचायत के पंचायत समन्वय अधिकारी उमाशंकर त्रिपाठी, पंचायत समन्वय एवं नोडल अधिकारी बैरसिया हुकुमचंद बाथम, सरपंच ग्राम पंचायत कढ़ैया चंबर बलराम गुर्जर, सचिव ग्राम पंचायत कढ़ैया चंवर ओमप्रकाश शर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, भगवान सिंह, महेश कुमार, दीप सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »