20 Apr 2024, 14:13:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है- उमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 7:21PM | Updated Date: Feb 25 2020 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश को संगठन का राज्य माना गया है। यहां संगठन ने ही राज किया और सारे फैसले संगठन ने ही लिए है। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजयराजे सिंधिया जैसे नेताओं के कारण कार्यकर्ताओं की क्षमता बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा एक कुशल संगठक है। इससे हमारी पार्टी नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी। उमा भारती ने कहा कि राज्य की कांग्रेस द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे कराना हमारे लिये एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सक्षम नेता हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की सरकार को मजबूर कर देंगे कि जनता से वादे पूरे करे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »