24 Apr 2024, 10:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश सरकार पहले का ही बजट खर्च नहीं कर पायी है : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 1:01PM | Updated Date: Feb 23 2020 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्योपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार केंद्र की ओर से पहले दी गयी बजट राशि को ही खर्च नहीं कर पायी है। तोमर ने कल यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि राज्य सरकार केंद्र की मोदी सरकार पर बजट कटौती करने के आरोप लगाने से पहले केंद्र से मिले बजट को खर्च करे। 

फिर आगे के बजट को केंद्र सरकार देगी। तोमर ने कहा कि हमने पहले से ही हजारों करोड़ रुपए बजट में दे रखे हैं। उनको कांग्रेस सरकार खर्च ही नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि पहले इस बजट को खत्म करे, फिर केंद्र आगे भी धनराशि देने तैयार है। उन्होंने राज्य सरकार पर अपने वचन भी पूरे नहीं करने के आरोप लगाए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »